Veena Modani

राजस्थान की आशा भौसले के नाम से मशहूर वीणा मोदानी को संगीत के गुण विरासत में मिले हैं। उनके पिता डॉ. विनोद सोमानी हंस एल.आई.सी. में जाॅब करते थे साथ ही लेखन भी करते थे। माताजी विधा सोमानी हाॅउस वाॅइफ थी और गाने का शौक रखती थी। उन्ही से यह कला कुछ हद तक वीगा को विरासत में मिली । लेकिन शादी के बाद संगीत का सफर थम सा ही गया था, तब उनके पति विपिन मोदानी ने उन्हें नृत्य सिखाने के लिए प्रेरित किया और आज वह एक अकादमी (VEENA MODANI An Academy of Performing Arts) की डायरेक्टर हैं जिसमें हर उस के लोग नृत्य और संगीत दोनों सिख सकते है।वर्ष 2015 में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा वूमैन एमपॉवरमेंट अवार्ड, अलग-अलग संस्थान द्वारा दो बार वूमैन अचीवर अवार्ड, जूनियर आशा भोंसले अवार्ड, वुमेंस प्रोग्रेषन अवार्ड , संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बृजमोहन गुप्ता कला अवार्ड, माहेश्वरी गौरव अवार्ड, वेलवेट वौइस् ऑफ राजस्थान , राजस्थान गौरव अवार्ड , हॉल ऑफ फेम , 32nd मनमोहन भट्ट मेमोरियल अवार्ड और गुरु वशिष्ट अवार्ड से नवाजा गया , JIFF में बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा जी द्वारा वॉइस ऑफ राजस्थान आवर्ड से नवाज़ा गया।  वीणा भजन सम्राट अनूप जालौटा के साथ भी प्रस्तुति दे चुकी है।

Media Coverage

Audience Comments